Tranding
Sat, 30 May 2026 08:01 AM

आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रगतिशील मगही समाज ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

प्रगतिशील मगही समाज जिला समिति के तत्वाधान में अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान के गेट नंबर 8 पर एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया।धरना की अध्यक्षता शशि कुमार ने की। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रगतिशील मगही समाज के जिला सचिव चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि जब तक तमाम लोगों के जीवन में क्रय शक्ति की गारंटी नहीं मिल जाती, तबतक राजनीतिक आजादी धोखा हैं। इनकी मुख्य मांगों में संसाधन के रूप में मौजूद कच्चे मालों को बाहर ले जाने पर रोक लगाने,कृषि को उद्योग का दर्जा देकर उद्योगपतियों की भांति किसानों को भी उत्पादन पर लागत खर्च जोड़कर कीमत तय करने का अधिकार देने, जनप्रतिनिधियों को मिलने वाले वेतन, पेंशन व विधायिका के अलावा अन्य क्षेत्रों में हो रहे हस्तक्षेप को समाप्त करने आदि शामिल हैं। धरना में शामिल होने वाले अन्य लोगों में प्रगतिशील मगही समाज के आंदोलन सचिव नित्यानंद प्रसाद ,संगठन सचिव उपेंद्र कुमार के अलावे मोती प्रसाद, लाला प्रसाद,बबलू कुमार, सुरेंद्र प्रसाद आदि प्रमुख थे।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap