Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:29 PM

दो अलग-अलग स्थान पर की गई छापेमारी में 350 लीटर देशी शराब बरामद,चार गिरफ्तार।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में 350 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद किया गया है।इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चारों युवकों में दो पड़ोसी राज्य झारखंड के रहने वाले हैं,जबकि दो अन्य इसी जिले के आमस व रोशनगंज थाना क्षेत्र के हैं। इस आशय की पुष्टि करते हुए मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया भारती ने बताया कि बीते मंगलवार की देर शाम जिले के आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर के निकट से बाइक सवार एक युवक के पास 110 लीटर देसी अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम अनिल कुमार शर्मा पिता स्व सुदेश्वर मिस्त्री है।उन्होंने आगे बताया कि एक अन्य मामले में जिले के रोशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाखार-नवादा रोड के पास से दो बाइक से ला रहे 240 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। बाइक पर सवार तीन युवक थे,जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।इनमें पंकज कुमार पिता नन्हक यादव एवं सरमोद कुमार पिता भरत भारती को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार शराब कारोबारी पड़ोसी राज्य झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोसमाही गांव के हैं। वहीं एक अन्य कारोबारी व बाइक चालक चंदन कुमार पिता दिनेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार कारोबारी जिले के रोशनगंज थाना क्षेत्र के ब्रहमौरिया गांव का रहने वाला है।छापेमारी दल में शामिल उत्पाद विभाग के अधिकारियों में प्रभात कुमार झा समेत अन्य लोग शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap