Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:36 AM

बेतिया नगर निगम आयुक्त ने 20 करोड रुपए की समान खरीदारी में की हेराफेरी, लगा आरोप।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया नगर निगम में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। नगर निगमआयुक्त,नगर निगम महापौर,नगर पार्षदों में इसको लेकर होड़ मची है। नगर निगम के 21पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त के विरुद्ध सामान खरीदने के मामले में 20 करोड रुपए का हेरा फेरी करने काआरोप लगाकर,नगर एवं आवास विभाग पटना के संयुक्त सचिव से लेकर प्रधान सचिव तक पत्र भेज कर जांच करने का अनुरोध किया है। संवाददाता को पता चल रहा है कि जिला पदाधिकारी के स्तर से भी जांच चल रही है,इसमें इन लोगों ने समान खरीदारी का कोटेशनऔर खरीद की गई सामानों के मूल्य के चार्ट में काफीअंतर नजर आया है, जिसकाअंदाजा 20 करोड़ रूपया आंका गया है। नगर पार्षदों केआपसी मतभेद का ही नगर आयुक्त ने फायदा उठाया है,करोड़ों रुपए की हेरा फेरी की गई है। नगर निगम महापौर ने भी नगरआयुक्त शंभू कुमार के द्वारा समान खरीदारी में हुए करोड़ों रुपए की जांच करने हेतुअपने स्तर से भी विभाग को जांच करने हेतु आवेदन दिया है,इसको लेकर नगर निगमआयुक्त, नगर निगमम महापौर और नगर निगम पार्षदों में एक दूसरे से अंदरूनी तौर पर बहुत खाज है,जिससे नगर के विभिन्न वार्डों के विकास का कार्य बाधित हो गया है। संवाददाता का विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि जो नगर निगम पार्षद,नगरआयुक्त के संपर्क में है,उनका काम बहुतआसानी से हो जा रहा है,मगर जो विरोध में खड़े है,उनके वार्ड का सारा विकास का कार्य ठप पड़ा हुआ है। नगर निगम,पूर्व में नगर परिषद में इस तरह की बात कोई नई नहीं है,हमेशा जो तीन ग्रुप रहते हैं,और इसी तरह काम चलता रहता है।

अब देखना यह होगा कि नगर निगम आयुक्त के विरुद्ध नगर विकास आवास विभाग के संयुक्त सचिव,प्रधान सचिव को जांच के लिए जो आवेदन गया है,उसका क्या नतीजा सामने आता है,यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
62

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap