Tranding
Sun, 08 Nov 2026 06:53 PM

इमदादुल कारी शहरा बुखारी का विमोचन दरगाह प्रमुख के हाथों होगा।

बरेली, उत्तर प्रदेश।

मदरसा मंजर ए इस्लाम के प्रिंसिपल मुफ्ती आकिल रजवी द्वारा लिखी इमदादुल कारी शरहा बुखारी की सातवीं जिल्द जिसका अनुवाद अरबी में किया गया इसका विमोचन दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा(सुब्हानी मियां) के हाथों किया जाएगा। मुफ्ती आकिल रजवी ने बताया कि ये कार्य पिछले 4 साल से लगातार जारी है। 20 जिल्दे आनी है जिसमें लगभग 6 साल और लगेंगे। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने मुफ्ती आकिल रजवी को मुबारक देते हुए कहा कि ये दीन का बड़ा काम है। दुआ देते हुए कहा की अल्लाह मुफ्ती आकिल रजवी को लंबी उम्र दे ताकि इसी तरह मज़हब और मसलक का काम करते रहे। मंच पर मौजूद सभी उलेमा और शोहरा ने मुफ्ती साहब की मुबारकबाद दी। 

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap