Tranding
Fri, 17 Apr 2026 07:21 PM

एसएसबी ने किया मेडिकल ओपीडी कैंप का आयोजन।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार।

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसबी 29वी वाहिनी के कमाडेंट हरे कृष्ण गुप्ता के निर्देशानुसार एसएसबी बीबीपेसरा कैंप,वाहिनी के डॉ.कुमारी अंजू रानी के द्वारा गोद लिए हुए गांव दिवनियां में एक मेडिकल कैंप ओपीडी का आयोजन किया गया जिसमें दिवनियां पंचायत के बूढ़े बुजुर्ग सहित आम जनता बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस ओपीडी कैंप में बीमार और रोग से परेशान करीब 100 से अधिक मरीजों का फ्री इलाज किया गया और फ्री दवाइयां वितरित की गई। बीबीपेसरा एसएसबी कैंप के प्रभारी सहायक कमाडेंट रवि कुमार इस मौके पर मौजूद रहे और लोगो को इसका भरपूर लाभ उठाने को प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी सलाह दिए गए। आजकल चल रहे वायरल बीमारियों से सतर्क रहने के उपाय भी बताया गया । एसएसबी के इस प्रयास को पंचायत के मुखिया सहित अन्य लोगो ने दिल से शुक्रिया अदा किया और लगातार इस कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निवेदन किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap