Tranding
Mon, 07 Jul 2025 11:57 AM

टोरी चंदवा फ्लाई ओवरब्रिज के लिए किसानों द्वारा चलाई जा रहीं नीतिन कडकरी का ध्यान आकर्षण पदयात्रा हुई पुरी, की सभा।

*टोरी फ्लाई ओवरब्रिज नहीं बनने से परिवहन मंत्री, राज्य सरकार, एनएच विभाग के प्रति किसानों और लोगों में भारी रोष है* 

*03 अप्रैल 2021 को शिलान्यास हुआ, तबसे 4 वर्ष हो गया, अबतक यह कार्य शुरू नहीं हुई अंधर में लटका हुआ है*

*पहले था 43 करोड़ का स्टीमिट, रिस्टीमिट में बढ़कर 119 करोड़ हो गई, बढ़ी हुई राशि में टेंडर अबतक नहीं हुआ है*

*किसानों की आशा है नीतिन गडकरी के रांची गढ़वा आगमन पर टोरी चंदवा फ्लाई ओवरब्रिज की गति पकड़ने की।

भारत समाचार एजेंसी

चंदवा (लातेहार)झारखंड।

टोरी चंदवा फ्लाई ओवरब्रिज का टेंडर तथा इसका निर्माण कार्य शुरू कराने की ओर नीतिन गडकरी का ध्यान आकर्षण पदयात्रा किसानों का दुसरे और अंतिम दिन कामता पंचायत के पहना पानी में चलाया गया, सभा भी की गई।

इस पदयात्रा का नेतृत्व किसान नेता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान कर रहे थे।यह पदयात्रा बुधवार से शुरू की गई जो मंत्री नीतिन गडकरी का झारखंड आगमन समाप्त होते ही किसानों का ध्यान आकर्षण पदयात्रा गुरुवार को समाप्त हो गया, किसानों का पदयात्रा का उद्देश्य था कि झारखंड आगमन पर परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का टोरी फ्लाई ओवरब्रिज की ओर ध्यान खींचने की, किसान मंत्री और मुख्यमंत्री का फोटो एवं पदयात्रा से संबंधित बैनर लेकर घर घर घुम रहे थे, सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता अयुब खान ने कहा कि केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही 03 अप्रैल 2021 को इस फ्लाई ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया गया था चार वर्ष से अधिक समय हो गया है लेकिन इस दिशा में अब तक कुछ नहीं हुआ है, अंधर में लटका हुआ है, एक बार टेंडर हुआ संवेदक टेंडर ले भी लिए लेकिन संवेदक को सरकार और प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिला जिसके कारण संवेदक ने कार्य को सरेडर कर दिया तबसे अबतक करीब छः सात बार टेंडर निकला लेकिन कोई संवेदक भाग ही नहीं ले रहे हैं, बताया जाता है कि 43 करोड़ में यह परियोजना तैयार नहीं होगा कम राशि है, कम राशि होने के कारण संवेंदक टेंडर में भाग नहीं लेते हैं, इधर चर्चा है कि आरओबी की रिस्टीमिट बनाई गई जिसमें राशि बढ़कर करीब 119 करोड़ हो गई है परंतु रिस्टीमिट का अप्रुवल एक वर्ष से नहीं मिल रही है फाईल अटका पड़ा हुआ है, बढ़ी हुई राशि में अबतक टेंडर नहीं हुआ है, रिस्टीमिट का जल्द से जल्द अप्रुवल मिले, इसके निर्माण नहीं होने से परिवहन मंत्री, राज्य सरकार व एनएच विभाग के प्रति किसानों में भारी रोष है, टेंडर हो फिर इसका निर्माण कार्य तुरंत चालु हो इसपर जोर डालने के लिए किसान पदयात्रा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं होने से किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जो पदयात्रा में फाफ दिखाई पड़ा है।

आगे कहा कि टोरी रेलमार्ग पर रेल का परिचालन अनवरत रहती है, नेशनल हाईवे पर टोरी का रेलवे क्रॉसिंग होने से फाटक घंटों बंद रहता है जिसके कारण भारी जाम लग जाती है, दोनों ओर सैंकड़ों छोटे बड़े वाहन की लंबी कतार लग जाती है, सबसे चिंताजनक स्थिति तब हो जाती है जब इसी जाम में मरीज लिए एम्बुलेंस फंस जाता है और मरीज की गाड़ी में ही तड़प तड़प कर मौत हो जाती है वह अस्पताल भी नहीं पहुंच पाता है अबतक दर्जन से अधिक व्यक्तियों की मौत रेलवे क्रॉसिंग पर हो चुकी है तथा महिलाओं का भी प्रसव कभी कभार यहीं पर हो जाती है।

सैंकड़ों छात्र छात्राओं को स्कूल कॉलेज जाने में काफी कठिनाई हो रही है समय से वह पहुंच नहीं पाते। किसान भी अपनी सब्जी बिक्री करने के लिए शहर की बजार में जाते हैं उन्हें भी रेलवे क्रॉसिंग जाम में घंटों फाटक पर समय बेकार जाता है, व्यापारी से अपनी सामान थोक में बेच नहीं पा रहे हैं।

इस एनएच पथ से पटना, छत्तीसगढ़, रांची, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, हजारीबाग, चतरा समेत कई जिलों से छोटी बड़ी बस व अन्य गाड़ीयां प्रत्येक दिन गुजरती हैं साथ ही शहर से सैंकड़ों एवं लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हैं, फाटक जाम के कारण हजारों शहरवासी क्रॉसिंग के उतर की ओर जाना छोड़ दिए हैं, बालुमाथ के अधिकांश लोग चंदवा शहर आना छोड़ दिए हैं इससे किसानों के साथ साथ शहर का व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है, फ्लाई ओवरब्रिज की निर्माण के लिए दिनांक 03 अप्रैल 2021 को परिवन मंत्री नीतिन गडकरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन इसका शिलान्यास किया, करीब छः सात बार टेंडर हुआ, शिलान्यास के चार वर्ष से अधिक समय हो गया लेकिन अबतक टेंडर फाईनल नहीं हुई और नाही कार्य का शुरुआत हुआ है, पलामु प्रमंडल आगमन पर किसानों की यह उम्मीद है कि नीतिन गडकरी इस मामले पर संज्ञान लेकर फ्लाई ओवरब्रिज की कार्य को गति देंगे, पदयात्रा में किसान नेता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, सनीका मुंडा, रियाज खान, जिरहुलिया देवी, गोबिंद गंझु, दुखन परहैया, बीनोद परहैया, दसवा परहैया, माईकल हंश, मुनेशर परहैया, सनिचर परहैया, बेने मुंडा, बिफइया परहैया, दिवाली परहैया, विजय परहैया, ललुआ परहैया, सुरेन्द्र परहैया, फुलदेव परहैया, अंकिंत परहैया, पंकज कुमार समेत दर्जनों किसान मौजूद 

थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
4

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap