Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:50 PM

अहूजा मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में सम्पन्न हुआ विशाल "रक्तदान शिविर।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

समाज के उत्तम स्वास्थ्य एवं मानवसेवा में विगत 8 वर्षों से निरन्तर कार्य कर रहे अहूजा मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर डिप्टी पड़ाव, कानपुर में आज दिनांक 25 अगस्त को विशाल "रक्तदान शिविर" का आयोजन किया गया ।इसके पूर्व अस्पताल के प्रबंधक डॉ इंदरजीत आहूजा , डाॅ. रमीत आहूजा , रजत सिंह तलवार, यूथ विलर्स से उत्कर्ष गुप्ता "रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों" को दूर करने के साथ साथ "रक्तदान कौन कौन कर सकता है"कौन नहीं कर सकता" और "रक्तदान के क्या लाभ हैं" विषय पर जनजागरण अभियान भी चलाया । विशेष रूप से युवा पीढ़ी को जोड़ने और रक्त इकाई की देश भर में चल रही कमी को दूर करने के लिए प्रयास करें | डॉ। इंद्रजीत सिंह आहूजा, डाॅ. रमीत आहूजा, THE RST SHOW से रजत सिंह तलवार, यूथ विलर्स से उत्कर्ष गुप्ता, अमरजीत सिंह पम्मी, सिमरनजीत सिंह, हरविंदर सिंह लॉर्ड ,अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह व सर्व समाज के लोगों ने बढ़चढ़ भाग लिया और शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
157

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap