Tranding
Wed, 29 Apr 2026 08:09 PM

जिले के 300 युवक मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में हुए चयनित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजना,मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में जिले की 300 युवकों को चयनित किया गया है,इसका चयन उद्योग मंत्री की मौजूदगी में पटना में पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर रेडिमाइजेशन पद्धति के आधार पर किया गया। चयनित लाभुकों को स्वरोजगार के लिए ₹10 लाख दिए जाएंगे,इसमें 50% की राशि सहायता के रूप में,तथा 50% राशि कर्ज के रूप में प्रदान की जाएगी। चयनित लाभुकों को पटना में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक,अंकित राज ने संवाददाता को बताया कि चयनित लाभार्थियों का प्रशिक्षण विभाग कीओर से पटना में कराया जाएगा। प्रशिक्षण 3 से 5 दिनों तक चलेगा,इसमें लाभूकों के द्वारा चयनित उद्यम के क्षेत्र में आवश्यक जानकारी दी जाएगी।प्रशिक्षण के लिए विभाग की ओर से लोगों को सूचना दी जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
32

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap