Tranding
Mon, 15 Jun 2026 01:33 PM

सनराईज़ कोचिंग सेंटर के बच्चों ने अपने शिक्षक व संस्थापक डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी का जन्म दिवस मनाया।

संपूर्ण भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों से गणमान्य लोगों ने जन्मदिवस की मुबारकबाद पेश किया : डॉ. मोहम्मद आकिब अन्सारी

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संस्थापक एवं निदेशक, सनराईज़ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर, एम. ए. एकेडमी के डायरेक्टर, युवा समाजसेवी व अंतरराष्ट्रीय रक्तवीर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी का जन्म दिवस संस्था के बच्चों ने ऐतिहासिक तरीके से संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर व माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद, प्रधानाचार्या सीमा परवीन, युवा समाजसेवी मकसूद अली व संरक्षक हाजी जलालुद्दीन कादरी के सानिध्य में संस्थाके सभी बच्चों ने अंगवस्त्र, माला पहनाकर एवं फूलों की वर्षा करके सूफियाना अंदाज में मनाया । इस अवसर पर संस्था के सभी बच्चों ने डायरेक्ट डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी को गिफ्ट भी दिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद ने संबोधित करते हुए डॉक्टर अंसारी को मुबारकबाद पेश किया। डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने सभी बच्चों को दुआएं और आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी बच्चों के उच्चतम भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

       डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी के जन्मदिवस की बधाई सभी सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से संपूर्ण भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों से मिली। दुनिया के कई देशों में लोगों ने डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी के जन्मदिवस को मनाया। डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने संपूर्ण विश्व के सभी सम्मानित लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। बधाई देने वालों में संपूर्ण भारत के साथ-साथ अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको, अर्जेंटीना, युगांडा, यूनाइटेड अरब, दुबई, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश आदि देशों से लोगों ने मुबारकबाद पेश किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
35

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap