Tranding
Wed, 17 Jun 2026 08:58 PM
अपराध / Apr 28, 2026

बाराती से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जिले के धनगाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बीबीपेसरा गांव के निकट अहले सुबह एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार संदीप मिस्त्री नामक युवक की मौत हो गई है। मृतक संदीप बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बभनदेव गांव का रहने वाला है। जो सोमवार की रात अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ कठौतिया बारात गया था। अहले सुबह तीन बजे के करीब वह घर वापस लौट रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो जाने से उक्त युवक की मौत हो गई है तथा दो अन्य लोगों के जख्मी होने के भी समाचार प्राप्त हुए हैं। घटना के पश्चात स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप मिस्त्री का पत्नी के अलावे तीन नाबालिग संताने भी हैं जिसका रो-रो कर बुरा हाल बना है। इधर घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे धनगाई थाना की पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाईकों को अपने कब्जे में ले रखा है। घटना के संबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
26

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap