Tranding
Wed, 29 Apr 2026 08:04 PM

राज वित्त योजना में धांधली व धन के बंदरबांट की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज...

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक के दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर नगर पंचायत में तैनात वरिष्ठ लिपिक व उसके सगे छोटे भाई संविदा कर्मी पर नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए राजवित्त योजना में प्रति माह आ रहे धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया है ।

नगर निकाय निवासी अमलेश गुप्ता, नजरुल,सीताराम,उमेश कुमार,संदीप राव, रामकिशुन,महेंद्र,केदारनाथ, श्याम कुमार,रामदेव सहित तीस लोगों ने अपने दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि राजवित्त योजना के तहत प्रति वर्ष चार करोड़ के करीब धनराशि आती है लेकिन संबंधित बाबू के द्वारा स्वतः दूसरे फर्म पर बिना टेंडर निकले फर्जी बिल बाउचर लगाकर प्रतिमाह करीब 33 लाख रुपये आहरित किया जा रहा है ।जिसमें वास्तविक खर्च 14 से 17 लाख के करीब है शेष धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है ।लोगों ने अपने आरोप में यह भी लिखा है कि इस योजना के तहत आज तक नगर निकाय में कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया है ।शिकायत कर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार निवारण टीम बनाकर विकास कार्यों की जांच कराई जाय।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap