Tranding
Mon, 09 Nov 2026 12:32 AM

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत 11 लाभुकों पर हुआ नीलामवाद पत्र दायर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को राशि मिलने के बाद उद्यम नहीं शुरू करने पर 11 लाभुकों पर जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी ने न्यायालय में नीलामवादपत्र दायर किया गया है।इस योजना केअंतर्गत चयनित लाभुकों को चयन और प्रशिक्षण के बाद उनको तीन किस्तों में 10 लाख रुपए की राशिआवंटित की जाती है।

इसकेअंतर्गत,सिकटा के लाभुक,विनय पासवान, मैनाटांड़ के लाभुक,हीरालाल पासवान को प्रथम किस्त में 7- 7 लाख रुपया,नवतन के शाहिदअनवर,बेतिया के अब्दुल करीम को दो किस्त में 8 - 8 लाख रुपया,बैरिया के काजल कुमारी,बगहा 2 के अख्तर अंसारी,मझौलिया के रमेश हलदार,नकटियागंज के जितेंद्र सागर को तीन किस्तों में 10-10 लाख,बेतिया की अनामिका कुमारी,संजना- कुमारी,आदित्य कुमार को प्रथम किस्त में समय 4-4लाख रुपया की राशि चयनित उद्गम लगाने के लिए विभाग से दी गई थी,इन लाभुकों में मशीन क्रय नहीं किया,साथ ही जिन लोगों ने मशीन क्रय किया वह अगला किस्त मिलने के बाद सभी मशीन बेच दिए,उद्यम स्थापित करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई,इन लोभुकों को उद्यम स्थापित करने के लिए कई बार विभाग से नोटिस दिया गया,किंतु कोई असर इन लाभुकों पर नहीं हुआ,विभागीय निर्देश प्राप्त होते ही उन लोगों पर निलाम वाद पत्र दायर किया गया है, ऐसे कई लाभुक हैं जिन्हें मशीन स्थापित कर इकाई चालू करने का नोटिस दिया गया है,यदि लाभुकअपनी रुचि नहीं दिखाते हैं तो उन सभी पर भी निलामवाद पत्र दायर किया जाएगा,फिलहाल जिन 11 लाभूकों के ऊपर नीलमवाद पत्र दायर किया गया है,उनसे दी गई राशि की वसूली के लिए जिला नीलामवादपत्र पदाधिकारी के न्यायालय में सुनवाई होगी।राज्य के आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना लागू की गई थी।

Karunakar Ram Tripathi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap