Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:58 AM
धार्मिक / Jul 17, 2024

दसवीं मोहर्रम का शाही जुलूस पूरी शानो-शौकत से निकला।

*अयान अली शाह छोटे मियां साहब ने जुलूस की कियादत (नेतृत्व)*

*जगह-जगह मियां साहब का हुआ स्वागत, लोगों ने बाटा लंगर*

*जुलूस समापन के बाद मियां साहब ने पुलिस, जिला प्रशासन ,नगर निगम व मीडिया का किया धन्यवाद*

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मियां बाजार स्थित इमामबाड़ा स्टेट में पिछले 325 सालों से अपनी रवायत को कायम रखते हुए परंपरागत 10वीं मोहर्रम का शाही जुलूस पूरी शानो शौकत के साथ निकाला मियां साहब के जुलूस में सबसे आगे इस्लामी परचम शहनाई ,आलम ढोल ताशे और मियां साहब के निजी सिपासालार के साथ कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही हिंदू मुस्लिम एकता का मरकज़ इमामबाड़ा स्टेट में सभी धर्म संप्रदाय के लोग अपनी अक़ीदत रखते हैं छोटे मियां साहब अयान अली शाह की कियादत (नेतृत्व) में दसवीं मोहर्रम का शाही जुलूस इमामबाड़ा स्टेट की पश्चिमी गेट से निकाला जो बक्शीपुर अलीनगर चरणलाल चौराहा बेनीगंज जाफरा बाजार होते हुए कर्बला पहुंचा। छोटे मियां साहब का जगह-जगह स्वागत किया गया जहां पर कुछ देर ठहरने के बाद फिर जुलूस कर्बला से निकलकर घासी कटरा मिर्जापुर खूनीपुर नखास कोतवाली रोड होते हुए दक्षिण फाटक से इमामबाड़ा स्टेट पहुंचा जहां पर मर्सिया खाना के पास फतिया पढ़ने के बाद जुलूस समाप्त हुआ जुलूस के समापन के बाद अयान अली शाह छोटे मियां साहब ने जुलूस में शामिल सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया खास तौर से पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन नगर निगम और मीडिया को उन्होंने धन्यवाद दिया कहा कि सभी के सहयोग से मोहर्रम का त्यौहार सकुशल संपन्न हुआ है अपनी रवायत को बरकरार रखते हुए पुरानी परंपरा को कायम रखे हुए पूरी शानो शौकत के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस गुजरा जहां पर लोगों ने इस्तकबाल किया । बड़े मियां साहब ने भी सभी का शुक्रिया अदा किया है

छोटे मियां साहब के साथ उनके मामू जान सैय्यद शकील ,सैयद शहाब पार्षद समद गुफरान तौकीर आलम मंजूर आलम सोहराब खान फैजी बाबा कुर्बान अली हाजी कलीम अहमद फ़र्ज़न्द राजू नेहाल नबी हुसैन समेत तमाम लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap