Tranding
Thu, 23 Apr 2026 03:55 PM

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर अवैध दुकानें ध्वस्त: नगर निगम

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया नगर निगम की ओर से पूर्व घोषित योजना के तहत, मुफस्सिल थाना से लेकर समाहरणालय चौक तक सड़क पर नाले से अतिक्रमण हटाया गया,इस दौरान अतिक्रमण कर बनाए गए करीब 80 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया, दुकानदारों ने खुद हीअतिक्रमण हटा दिया । जिला उद्योग केंद्र के पास निगम के कर्मियों ने कुछ दुकानों को जेसीबी मशीन से तोड़ डाला,तोड़ी गई झोपड़ियां के मालवा को नगर निगम ने जप्त कर लिया ,अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों के भीड़ लग गई,दुकानदार खुद ही अपने-अपने सामान समेटने लगे,अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क किनारे खड़ी की गई एक कर मलिक,सड़क पर रखा बालू और एक ठेला वाले से 41हजार जुर्माना वसूला गया,किसी भी स्थिति में निपटने के लिएभारी संख्या में पुलिस की बल की तैनाती की गई थी।अतिक्रमण हटाने के दौरान उपनगर आयुक्त, गोपाल कुमार,कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी,अर्पित राय अशफाक अहमद, टैक्स दरोगा, युवराज सिंह,सफाई निरीक्षक, जुलुम शाह,घारी प्रभारी, तबरेज आलम आदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap