Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:48 PM

श्रम शक्ति योजनाअंतर्गत आत्मनिर्भर बनाने के लिए अल्पसंख्यकों को दिए जाएंगे 24 प्रकार के प्रशिक्षण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की नई, मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना के तहत अल्पसंख्यक लोगों को 24 प्रकार के रोजगार से संबंधित कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइनआवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,उन्होंने आगे बताया कि राज्य स्तर पर लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है, लेकिन आवेदन के आधार पर ही जिला में लक्ष्य तय किया जाएगा,किसी भी रोजगार के लिए अनुभव और जानकारी बहुत जरूरी है। जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के 18 से 45 वर्ष के युवक/युवतियां को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना अंतर्गत निशुल्क कौशल प्रशिक्षण लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap