Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:33 AM

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का परतावल चौक पर हुआ भव्य स्वागत।

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महाराजगंज से सातवीं बार सांसद बने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर नगर पंचायत परतावल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने ढोल नगाड़ों व गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।इस दौरान केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सत्ता के शिखर तक पहुचाने में नगर पंचायत परतावल की जनता का पूरा सहयोग रहा है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि मुझे सत्ता के शिखर तक पहुचाने में जनता का पूरा साथ रहा है। उन्होंने कहा कि महराजगंज अतिपिछड़ा जिला भले ही है, लेकिन अब यहां विकास की तमाम योजनाएं चलाई जाएंगी। रोजगार के साधन लाकर यहां के युवाओं के पलायन को रोका जाएगा। साथ ही साथ नगर पंचायत परतावल के विकास के लिए भरपूर सहयोग किया जाएगा।

       इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, प्रेम शंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह, डॉ. योगेन्द्र पांडेय, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित तमाम जनता मौजूद थी।

Karunakar Ram Tripathi
75

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap