Tranding
Fri, 27 Feb 2026 10:21 PM

आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,एक दर्जन से अधिक घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

आपसी विवाद में दो पक्षिओं में जमकर मारपीट हुई,जिससे एक दर्जन सेअधिक दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल Shot है l घटना के बारे में संवाददाताओं को पता चला है कि घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के गर्भुआ गांव की बताई गई है,घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है,इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी l अस्पताल नाका थाना प्रभारी, सुधांशु शेखर ने संवाददाता को बताया कि दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई हेतु संबंधित थाने को भेज दी जाएगी lएक पक्ष के सुनील यादव ने बताया कि वह अपने खेत में बुवाई का काम कर रहे थे,इसी बीच अमरजीत यादव, बालेंद्र यादव,बालेंदर यादव, पप्पू यादव,मंटू यादव,प्रदीप यादव,कन्हैया यादव,राधा कुशुन यादव हरबे हथियार से लैस होकर हमला कर बोल दिया,जिसमें उनके परिवार के कई लोग जख्मी हो गए l दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि जमीनी विवाद था,इस जमीन को मेरे दादा ने 20 वर्ष पहले लिखवा लिया था,उसका दाखिल खारिज भी कर लिया था,विपक्षी लोग इस पर नाजायज कब्जा करने के लिए आए थे,इसी को लेकर मारपीट हुई। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया के जमीनी विवाद बहुत दिनों से चला आ रहा है,इसी को लेकर मारपीट हुई है, पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे l

Karunakar Ram Tripathi
80

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap