Tranding
Sun, 08 Nov 2026 10:41 AM

अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी,मातमी सन्नाटा का माहौल बना।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एकअज्ञात युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से गम का माहौल बना हुआ है l संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि शनिचरी थाना क्षेत्र के दोनवार गांव स्थित तिरहुत मुख्य कैनाल नहर में देर शाम एक अज्ञात युवक का शव को स्थानीय लोगों ने उपलाता हुआ देखा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गई,वहीं इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई l स्थानीय पुलिस के पहुंचते ही शव के पहचान के लिए काफी देर तक नहर के किनारे रखा गया,लेकिन कोई भी स्थानीय व्यक्ति इस शव को पहचान नहीं सका,फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया l मृतक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है,वह हाफ टी-शर्ट काले रंग का, जींस ब्लू रंग का पहना हुआ है,यह शव डांसर का बताया जा रहा है,शनिचरी थाना अध्यक्ष,कृष्ण मुरारी ने संवाददाता को बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहे हैं l

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap