हैदराबाद कमाने गये युवक को गायब कराने का आरोप।
चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश
वनग्राम हथियहवा निवासी एक महिला ने चौक थानाध्यक्ष को मंगलवार को सुबह में प्रार्थना पत्र देकर उसके साथियों पर बेटे को दूसरे प्रदेश में कमाने के नाम पर ले जाकर गायब कराने का आरोप लगाया है ।
पीड़ित की माता बरसाती देवी ने थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में गांव के ही चार युवकों धर्मेंद्र, सूरत,छोटू,गणेश आदि लोगों पर डेढ़ माह पूर्व हैदराबाद ले जाकर पेंटिंग का काम कराने का लालच दिया था ।पीड़िता का आरोप है कि उसके बेटे से छह दिन पूर्व तक बात हुई है लेकिन अब उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा है ।युवक की मां ने रोते हुए बताया कि जब वह बेटे के साथियों के घर जाकर अपने बेटे के गायब होने की सूचना दी तो वे लोग उससे लड़ाई करने के लिए तैयार हो गए ।वह थक हार कर मंगलवार को सुबह में जब तहरीर लेकर चौक थाने पर पहुंचीं तो थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि घटना हैदराबाद की है इसलिए तहरीर पीड़ित पक्ष को वहां के थाने पर देना चाहिए ।