Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:17 PM

जीटी रोड पर शोभ बाजार में फ्लाई ओवर ब्रिज नहीं बना तो होगा आंदोलन।

संघर्ष समिति ने लिया बाजार बंद का निर्णय 

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- दो पर सड़क को सिक्स लेन बनाने का काम जोरों पर चल रहा है ।लेकिन जिले के बाराचट्टी स्थित शोभ बाजार में विभाग द्वारा फ्लाईओवर ब्रिज नहीं बनाए जाने से स्थानीय लोगों में असंतोष है।इस सिलसिले में आज स्थानीय मध्य विद्यालय शोभ के प्रांगण में मुखिया विजय प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कहा गया की शोभ गांव के निकट बाजार एवं बस स्टैंड होने के कारण काफी भीड़-भाड़ लगा रहता है तथा सुदूरवर्ती इलाकों के लोगों का आवागमन भी रहता है जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती हैं। इधर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ,एन.एच-2 के द्वारा शोभ बाजार में फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की योजना नहीं है। जिससे आम नागरिकों का आवागमन बाधित होने की पूरी आशंका है तथा सड़क निर्माण के बाद अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में यहां फ्लाईओवर ब्रिज की सख्त आवश्यकता हैं। बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि इस सिलसिले में विगत 14 अप्रैल 2024 को एन.एच.2 के सासाराम स्थित परियोजना निदेशक समेत अन्य विभागीय अधिकारियों का आवेदन देकर इस समस्या से अवगत कराया गया है,लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सका हैं। इधर बाध्य होकर स्थानीय लोगों ने संगठित आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसके पहले चरण में 29 अप्रैल 2024 को शोभ बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया हैं। ताकि विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर यथाशीघ्र आकर्षित हो ।बैठक में मौजूद प्रमुख लोगों में राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव,स्थानीय विधायक प्रतिनिधि रामविलास शर्मा, बजरकर पंचायत के मुखिया विनोद मांझी, सरपंच विनोद पासवान,जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव ,पिंटू गुप्ता,हरेंद्र प्रताप ,शंकर प्रसाद ,हम नेता संतोष यादव ,भाकपा माले के राम लखन प्रसाद,मुखिया छोटू दास, प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।विदित हो की एन.एच.2 का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और शोभ बाजार में भी काम शुरू हो चुका है ।जहां निर्माण के बाद बाजार दो भागों में बट जाएगी और एक ओर से दूसरी ओर पार होने में एक से दो किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना होगा ।जो आम नागरिकों को दुश्वार गुजरेगा।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap