Tranding
Fri, 27 Feb 2026 04:35 PM

ललन सिंह के महाभोज में मटन-पुलाव खाने में जमकर हुई मारपीट

हालात काबू करने के लिए पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

भगदड़ में सदर डीएसपी राजेश कुमार सिन्हा घायल

भीड़ से गुस्साए कार्यकताओं ने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष से धक्का-मुक्की

डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर, बिहार।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के द्वारा मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित महागठबंधन कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित मटन पार्टी में जमकर मारपीट हुई है। मटन - पुलाव खाने के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ता एक दूसरे से भीड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग किया। मारपीट व पुलिस के द्वारा बल प्रयोग किए जाने से हुई भगदड़ में सदर डीएसपी राजेश कुमार सिन्हा घायल हो गए। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में मुंगेर के पोलो मैदान में मटन-पुलाव का महाभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा 30 हजार कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। इस महाभोज में मटन का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इसी दौरान मटन खाने को लेकर कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद महाभोज स्थल पोलो मैदान रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। हालात को बिगड़ता देख महाभोज की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने मारपीट कर रहे कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग कर उन्हें मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं की पिटाई भी की। पुलिस की पिटाई से बचने के लिए कार्यकर्ता गिरते पड़ते वहां से भागने लगे। इस भगदड़ में सदर डीएसपी राजेश कुमार सिन्हा घायल हो गए हैं। इस दौरान गुस्साए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के साथ भी धक्का मुक्की की।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap