Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:55 AM

बेतिया स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला, पहचान नहीं,फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

मुजफ्फरपुर - नरकटियागंज रेलखंड के बेतिया रेलवे स्टेशन से कुमारबाग होम सिग्नल, बानूछापर के समीप रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश मिली है,जिसकी पहचान नहीं हुई है। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।शव मिलने की सूचना पर पहुंचे जीआरपी थाना केअध्यक्ष, राजेश कुमार पंडित दलबल के साथ मौके पर पहुंचे,महिला के शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव को पहचान के लिए रखी गई है।थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है,पहचान कराई जा रही है।पहचान होते ही परिजन के आने पर शव को सौंप दिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap