Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:32 AM
राजनीति / Apr 10, 2024

समाजवादी पार्टी की गोरखपुर सदर लोकसभा प्रत्याशी काज़ल निषाद की सेहत में सुधार के लिए नक्को बाबा की मजार कार्यकर्ताओं ने मांगी दुआ।

अंशुल वर्मा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

आज ईद के एक दिन पुर्व चांद रात के मौके पर हजरत नक्को अली शाह बाबा के मजार पर इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी के गोरखपुर सदर लोकसभा प्रत्याशी माननीय श्रीमती काज़ल निषाद जी के सेहत में सुधार के लिए समाजवादी पार्टी के पुर्व महानगर सचिव आफताब अहमद एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चादरपोशी कर उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगा गया।

     इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पुर्व महानगर सचिव आफताब अहमद एवं विनोद यादव ने कहा कि पिछले 5 अप्रैल को जनसंपर्क के दौरान श्रीमती काज़ल निषाद जी की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें गोरखपुर के ही एक निजी अस्पताल में उनका इलाज किया गया, बाद में उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में रेफर कर दिया।इस समय मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है।

  इस कार्यक्रम में गोरखपुर पूर्व महापौर प्रत्याशी राहुल गुप्ता, विनोद यादव, विनोद यादव, मोहम्मद हसन, गोलू यादव, हर्ष अग्रहरि, सत्यम कुमार,अब्दुल्ला अहमद आदि लोग उपस्थित रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap