Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:42 PM

सामुदायिक रसोई का डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण।

हाजीपुर (वैशाली) बिहार।

जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय ने आज शाम बाढ़ पीड़ितों के लिए गंगा ब्रिज थाना के पास चलाया जा रहे हैं।सामुदायिक रसोई की संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण किया।इसमें करीब 2000 लोग प्रतिदिन भोजन कर रहे हैं।जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोजन शुद्ध शाकाहारी के साथ भोजन में तेल मसाले का प्रयोग कम हो।इसका ध्यान रखेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कम्युनिटी किचन की प्रतिदिन भौतिक जांच कर इसका रिपोर्ट उपलब्ध कराए।उन्होंने निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी सुविधाएं कैंप में मुहैया कराई जाए।राहत केंद्र में पेयजल और स्वच्छता का की भी व्यवस्था है।केंद्र पर औषधि के साथ डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद है।निरीक्षण के समय एडीएम आपदा श्री अरुण कुमार सिंह,विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अमन,जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज सहित अनेक अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap