Tranding
Tue, 16 Jun 2026 12:37 AM

दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शादी समारोह से लौटकर एक युवक,नवीन पटेल,उम्र 22 वर्ष,पिता,प्रकाश पटेल, जो साठी थाना क्षेत्र के बहुवरवा पंचायत निवासी बताए गए हैं। मृतक के चाचा रामबाबू पटेल ने संवाददाता को बताया कि नवीनअपने मामा के घर मानपुरमकरी स्थित,मुख्तार पटेल के यहां शादी समारोह में शामिल होकरअपने घर लौट रहा था,इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी भीषण थी कि नवीन ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। पिता ने भी संवाददाता को बताया कि मेरा बेटा रामलखन सिंह यादव कॉलेज से बी ए पास किया था,पढ़ने में बहुत तेज था,पिता से बोला था कि जब तक हमारी नौकरी नहीं लग जाती है,शादी नहीं करूंगा, परिवार का बड़ा पुत्र था।

घटना की सूचना मिलते है पूरे परिवार में मातम छा गया, परिवारजनों का रो रो कर पूरा हाल है,ग्रामीणों में कोहराम मचा हुआ है। चाचा ने बताया कि मैं साठी थाने में चौकीदार हूं,भतीजे की पढ़ाई में मदद कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थानाअध्यक्ष, रमेश कुमार शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच को शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गए अज्ञात वाहन की तलाश और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।वाहन चालक वाहन लेकर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

India khabar
30

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap