Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:45 PM
धार्मिक / Mar 03, 2024

कोट धाम रामलीला मैदान में आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने रावण का किया दहन।

रावण दहन के समय इन्द्र देव भी हुए प्रसन्न झमाझम बारिश के मौसम में रावण का हुआ दहन।

रिपोर्ट- करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जनपद के नगरपंचायत परतावल तिवारी टोला (बल्लभनगर) में स्थित कोट की भगवती माता के मंदिर पर श्री श्री शतचण्डी महायज्ञ हो रहा हैं।

साथ ही भोजपुरी मानस सम्राट पं. विरेन्द्र तिवारी के द्वारा दिन में प्रवचन का भी कार्यक्रम और रात्रि में रामलीला मंच का कार्यक्रम हो रहा हैं।

आज रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने रावण का बध कर बुराई पर अच्छाई की अलख जगाई।

रावण दहन के दौरान इंद्र देव भी प्रसन्न मुद्रा में दिखे परन्तु झमाझम बारिश में ही श्री राम जी की सेना रावण पर टूट पड़ी और अन्ततः रावण दहन कर भगवान श्री राम ने रावण को मार दिया।

इस दौरान प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी, प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, अशोक कृष्ण त्रिपाठी,रतन पांडेय, भाष्कर राम त्रिपाठी, करुणाकर राम त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap