Tranding
Fri, 05 Jun 2026 04:15 PM

5 दिनों से लापता एक युवक का शव नाला में मिला,मची खलबली,पसरा मातम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के एमजे कॉलेज के उत्तरवारी गेट के पास नाला में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है,पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर नाला से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज दिया है।

पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया है,मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। नगर थानाअध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान,नौतन थाना क्षेत्र के सोफवाटोला गांव निवासी,सुदामा प्रसाद का बेटा चंदन पटेल,उम्र 29 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक के भाई,पप्पू प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि मेरा छोटाभाई बेतिया के एक मॉल में काम करता था,जहां से वह प्रतिदिन रात 10:00 बजे घर लौटकर आता था,मगर उस दिन नहीं आया तो खोजबीन की गई, इसके संबंध में नगर थाना में गुम होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 5 दिन से लापता होने के बाद उसका शव नाला से प्राप्त हुआ है।

परिजनों ने पुलिस परअपने गुस्से का इजहार किया,साथ ही कहा कि अगर समय पर पुलिस कार्रवाई की होती तो मेरा भाई जिंदा बच जाता।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap