Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:10 AM
अपराध / Feb 28, 2024

शहरी ठिकानों से की गई 480 बोतल विदेशी शराब जप्त, एक गिरफ्तार दो फरार।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा मोहल्ले में छापेमारी के दौरान एक घर से 480 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में तीन अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। इनमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया गया हैं। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि बीते मंगलवार की देर शाम छोटकी नवादा के सुरेंद्र केसरी के घर से की गई छापेमारी के दौरान 480 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है ।उन्होंने आगे बताया कि इस कारोबार में संलिप्त तीन अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिक की भी दर्ज की गई है। इनमें गौतम कुमार, राजीव यादव (दोनों छोटकी नवादा के निवासी हैं।) तथा सुरेंद्र केसरी (नई गोदाम,कोतवाली ) का नाम शामिल हैं। वहीं गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है ।उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गौतम कुमार के निर्देश पर राजीव यादव के द्वारा शराब का भंडारण एवं बिक्री किया जा रहा था शराब बरामद के बाद उक्त घर को सीलबंद कर दिया गया है तथा शहरी क्षेत्र में होम डिलीवरी वालों पर कड़ी निगरानी की जाएगा। इस छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी एवं एएसआई नरदीप सिंह शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
191

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap