Tranding
Sat, 30 May 2026 08:37 AM

गांधी दर्शन कला प्रदर्शनी का आयोजन, सैंकड़ो बच्चे हुए शामिल।

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 155 वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा गांधी संघ के तत्वाधान में लक्ष्य कंप्यूटर सभागार,शाह दुल्लाहपुर में गांधी दर्शन कला प्रदर्शनी आयोजित की गई।इस प्रदर्शनी में सौ से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं अपने हाथों से बनी कलाकृतियां को प्रदर्शित किया।संघ अध्यक्ष नवनीत कुमार, उपाध्यक्ष सौरव कुमार, महासचिव वैभव सिन्हा की अध्यक्षता में गांधी दर्शन पर आधारित कला प्रदर्शनी की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए एवं उनके प्रिय भजन वैष्णव जन के साथ किया गया।प्रदर्शनी में गांधी जी के जीवन चरित्र, संघर्ष, सत्याग्रह, स्वच्छता,चरखा एवं ग्राम स्वराज की विशेषता को बड़ी खूबसूरती के साथ दर्शाया गया।इस प्रदर्शनी को बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंचे।अध्यक्ष नवनीत कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से गांधी जी के नैतिक मूल्यों को एवं उनकी अद्भुत जीवन शैली से परिचित कराया जो विभिन्न चरणों में थी और बहुत ही रोचक तरीके से गांधी जी के उल्लेखनीय गुणों पर प्रकाश डाला गया। निःसंदेह जितने भी प्रतिभागी है उनको राष्ट्रपिता के सिद्धांतों का पालन करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी। महासचिव वैभव सिन्हा ने कहा कि आज के युवा अगर गांधीवाद को आत्मसात करते हैं तो उनमें हो रहे अवसाद एवं अपराधिक प्रवृत्ति से समाज को निजात मिलेगी।उपाध्यक्ष सौरव कुमार ने कहा मन के मैल को समाप्त करने की जरूरत है।छुआछूत और जात पात समाज को जड़ से मिटानी चाहिए।गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रतिभागियों ने भाषण किया।जिसमें खूब तालियां बटोरी भाषण के लिए आनंद कुमार और सहिस्ता नौशीन को पुरस्कृत किया गया।इसके अलावे लक्ष्मी कुमारी,बबली कुमारी,अखिलेश कुमार,अनिशा कुमारी, जागृति कुमारी,सपना कुमारी,साश्मित श्रीवास्तव,बबली कुमारी,अंजली कुमारी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।चित्रकला और कला की प्रदर्शनी में निभा किरण को प्रथम पुरस्कार,अनुराधा कुमारी को द्वितीय पुरस्कार और हिमांशु राज एवं सचिन कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया।इसके अलावे लक्ष्मी कुमारी,खुशबू कुमारी,किरण कुमारी, नुसरत क़मर,नेहा किरण,अनिशा कुमारी,प्रिंस कुमार, श्रेया सुमन,अंशु कुमारी इत्यादि ने काफी सुंदर कला की प्रस्तुति की।प्राकृति सिन्हा ने बेहतरीन मंच का संचालन करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया।संघ के नगर सचिव राजन कुमार, संयुक्त सचिव मुकेश राज,सुजीत कुमार,कुंदन कुमार उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
134

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap