Tranding
Fri, 29 May 2026 04:33 AM

जीएमसीएच में इलाज के दौरान मरीज की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में,एक महिला रोगी के इलाज के दौरान मौत हो जाने पर परिजनों के द्वारा जबरदस्त बवाल काटा,हंगामा खड़ा करके अफरातफरी मच गया।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के कालीबाग ओ पी थानाअंतर्गत एक महिला रोगी,शाहिदा खातून,उम्र 40 वर्ष,पति, फिरोजअहमद को बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था,जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का इल्जाम लगाया है,परिजनों ने संवाददाता को बताया कि डॉक्टर की लापरवाही और सही समय पर डॉक्टर की देखभाल नहीं होने के कारण रोगी की मौत हो गई रोगी के मौत होने पर रोगी के परिजनों ने जमकरअस्पताल में बवाल काटा, साथ ही हंगामा खड़ा कर दिया,जिससे अस्पताल की गार्ड और पुलिस हंगामा को शांत करने में लग गए।नगर थाना की पुलिस के आने पर समझाने बुझाने के बाद रोगी के परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए,जहां परिजनों ने अपने सगे संबंधियों से मिलकरअंतिम संस्कार के लिए सारी तैयारियां कर अंतिम संस्कार कर दिया।

Karunakar Ram Tripathi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap