Tranding
Fri, 29 May 2026 04:29 AM

गांधी आश्रम सिकंदरपुर में 25 दिसंबर को मनेगी पूर्व राष्ट्रपति स्व.ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा बलिया द्वारा पूर्व राष्ट्रपति की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जूटेंगे विश्वकर्मा वंशज ।

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा बलिया के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा समाज के कुल गौरव भारत के सातवें पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह जी की 31वीं पुण्यतिथि 25 दिसंबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को समय 11:00 बजे दिन में गांधी आश्रम मनियर रोड सिकंदरपुर बलिया में मनाया जाएगा। 

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा बलिया के जिला अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने जिले के समस्त विश्वकर्मा बंधुओ से भारी संख्या में अपने समाज के सर्वोच्च पद पर आसींन रहे ज्ञानी जैल सिंह जी की पुण्यतिथि पर सिकंदरपुर पहुंचने की अपील की है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
58

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap