Tranding
Thu, 04 Jun 2026 09:24 AM

फिजूल खर्ची बंद कर शिक्षा पर खर्च करने पर दिया बल

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी के संसार चंद्र रोड स्थित निजी कार्यालय पर एनआरआई एवं एचएमडी फाउंडेशन के चेयरमैन रफीक कुरैशी ने शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बिजनेसमेन एवं वरिष्ठ समाजसेवी छुट्टन कुरैशी भी मौजूद रहे। उपस्थित वरिष्ठजनों ने शिक्षा, समाज सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही शादियों में हो रही फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाकर सादगी के साथ निकाह की रस्म अदायगी पर बल दिया। इन्होंने कहा कि शादियों पर हो रही फिजूल खर्ची को बंद कर उस पैसे को बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया जाए, ताकि समाज व बच्चों का भविष्य संवरे। इस संदर्भ में सभी को आगे आकर स्वयं पहल करनी होगी।

Karunakar Ram Tripathi
30

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap