Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:53 PM

आसरा आवास योजना में दिव्यांग कोटा बहाल करने की मांग को लेकर बिछी खटिया।

आरक्षण बहाल न होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय पर विछेगी खटिया।

जिलाधिकारी ने दिया कार्यवाही का आश्वासन।

 हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

गरीब दिव्यांगजनो के लिए बने आसरा आवास योजना में दिव्यांग कोटा खत्म कर दिया गया है। जनपद कानपुर नगर में 30 जनवरी को आसरा आवास के पात्र व्यक्तियों को आवास देने के लिये लाटरी निकाली गयी थी। जिसमें केवल अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के व्यक्तियों की लाटरी निकाली गयी। दिव्यांग व्यक्तियों का कोटा नहीं लागू किया गया है, ये दिव्यांग व्यक्तियों के साथ अन्याय हुआ है। ऐसा आरोप राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने लगाया है दिव्यांगजन समाज की अन्तिम कड़ी में गिने जाते हैं। उसके बावजूद उनको पात्रता के आधार पर आसरा आवास योजना में आवास न देना उनके साथ घोर अन्याय है।पात्रता सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है पात्रता सूची व आवंटन सूची में अंतर होना भी आंदोलन का एक प्रमुख कारण है| 

जिलाधिकारी राजेश सिंह से मुलाकात कर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार और प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने दिव्यांगजनो की मांगों का ज्ञापन देते हुए मूल समस्या से अवगत कराया । जिलाधिकारी महोदय ने ज्ञापन ले कर उनकी मांगों को सरकार तक पहुचने का दिया आश्वासन ।उधर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने चेतावनी दी है कि दिव्यांगजनो का आरक्षण बहाल न हुआ तो मुख्यमंत्री कार्यालय पर खटिया बिछेगी|

आज के आन्दोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा आनन्द तिवारी, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, कमलेश कुमार सिंह, वैभव दीक्षित, गौरव, मनोज त्यागी, उमाशंकर, गुड्डी दीक्षित आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
179

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap