Tranding
Wed, 03 Jun 2026 08:01 PM

15 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक 15 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के मामले में,आरोपित को पंचायती में शादी करने को कहा गया, मगर उसने साफ इंकार कर दिया,इनकार करने के बाद पीड़िता की मां ने बैरिया थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। पुलिस ने संवाददाता को बताया किआरोपित के ऊपर बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सब जगह छापेमारी की जा रही है। ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार,लड़की संध्या 6:00 बजे अपने घर के पीछे शौच करने के लिए गई थी,इसी दौरान घात लगाकर बैठा हुआ युवक,नेहालआलम ने उसे पकड़ लिया,साथ में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस तरह की घटना ग्रामीण क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन देखने और सुनने को मिल रही है,मगर पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बनी रहती है।नाबालिग यूवतियों के साथ इस तरह की घटना नित्यदिन घटने से पूरे क्षेत्र में शर्म का बाजार गर्म रहता है,जिस परिवार की युवती के साथ इस तरह की घटना घटती है,उसके अगल-बगल के गांव,क्षेत्र के लोग उसे बुरी नीयत से देखते रहते हैं,साथ में उनके परिजनों को भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, परिजन शर्म से मुंह दिखाने के लायक नहीं रहते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap