Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:56 AM
शिक्षा / Dec 11, 2023

भारतीय भाषा उत्सव पर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।

संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

उच्च प्राथमिक विद्यालय परासी गनवरिया तथा प्राथमिक विद्यालय बेलहर खुर्द में भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र के मार्गदर्शन में मेरी मातृभाषा में मेरा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं रसोईयों ने सहभागिता करते हुए हस्ताक्षर कर मातृभाषा को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन नोडल शिक्षक नवीन त्रिपाठी के संयोजन में किया गया।

अध्यापिका शबीना खातून ने इस अवसर पर भारतीय भाषा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए गीत संगीत तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया।

कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए बीईओ ज्ञान चंद्र ने बताया कि 11 दिसंबर को तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की जन्म जयंती के अवसर पर इसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा भाषा उत्सव के रूप में मनाने का दिशा निर्देश जारी हुए हैं। इसे मनाने के पीछे सामाजिक संस्कृति एवं उन्नत समाज के निर्माण में भारतीय भाषाओं की भूमिका को समझना है। 

इस दौरान प्रधानाध्यपिका सुमन देवी , सिद्धसागर यादव,राकेश यादव , नवीन त्रिपाठी, प्रदीप , कुलदीप , यासमीन, ऊषा चौधरी, मालती संगीता, मिसलावती, कमला, बिंद्रावती, शकील अहमद, एजाजुल हक सहित अन्य अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap