Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:08 PM
धार्मिक / Nov 08, 2023

इंडियन क्लब दुर्गा पूजा समिति कृषि मंडी के महा भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद।

राधा - कृष्ण व सखियों की झांकी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम

महिला श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की अलग व्यवस्था

धनंजय शर्मा बिल्थरा रोड

बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

इंडियन क्लब दुर्गा पूजा समिति कृषि मंडी द्वारा नवरात्रि में देवी पूजन और सकुशल मूर्ति विसर्जन संपन्न होने के बाद आज मंगलवार को महा भंडारे का आयोजन किया गया।

आपको बताते चलें कि कृषि मंडी स्थित इंडियन क्लब दुर्गा पूजा समिति का पंडाल इस बार माता के नौ रूपों को समर्पित था, आकर्षक पंडाल में मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई थीं ,सकुशल मूर्ति विसर्जन के बाद आज महा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया। महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी। महा भंडारे को सकुशल संपन्न कराने में इंडियन क्लब के वॉलंटियरों ने कड़ी मेहनत की। श्रद्धालुओं को भंडारे में पूड़ी ,सब्जी और बुनिया परोसी गई।

कार्यक्रम में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए "मां दुर्गा इवेंट्स एवं झांकी ग्रुप" द्वारा राधा- कृष्ण और सखियों की आकर्षक संगीतमय झांकी की सांस्कृतिक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

महा भंडारे को सफल बनाने में इंडियन क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पुनीत कुमार गुप्ता, पवन मद्धेशिया, विजय कुमार सिंह, विजेंद्र गुप्ता, श्री चंद्र गुप्त, धनंजय सिंह, विजय कुमार गुप्ता, गोलू गुप्ता, आदित्य सिंह, आदित्य गुप्ता, अंकित गुप्ता, शुभम जायसवाल, दीपक गुप्ता, विनोद कुमार श्वेतांक सिंह, अभिषेक सिंह, श्रेयांक जायसवाल, शुभम गुप्ता, प्रवीण गुप्ता (बंटी), विवेक गुप्ता, अंकुश गुप्ता, गोलू मद्धेशिया, विनीत गुप्ता, राहुल गुप्ता, बंटी मद्धेशिया , मुकुल सिंह, मोनू मोदनवाल, रोहित गुप्ता सहित समिति के सभी सदस्य तन्मयता से लग रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
86

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap