Tranding
Fri, 27 Feb 2026 08:15 AM

राज्य उपभोक्ता आयोग की टीम ने किया जिला उपभोक्ता आयोग कार्यालय का निरीक्षण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

पटना से आए राज्य उपभोक्ता आयोग की टीम ने जिला उपभोक्ता आयोग, पश्चिम चंपारण के कार्यालय का देर रात्रि तक निरीक्षण किया।टीम का नेतृत्व राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य,रामप्रवेश दास कर रहे थे,जिनका स्वागत जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष,गिरीश मिश्र ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद टीम के द्वारा जिला उपभोक्ताआयोग केअभिलेखों की जांच की गई, जिला उपभोक्ता आयोग के द्वारा मामलों के त्वरित निष्पादन किये जाने परअपनी प्रसन्नता व्यक्त की,इसके साथ ही कार्यालय के भवन एवं अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था की भी जांच की गई। टीम के द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग के निरीक्षण को ले अपना संतोष व्यक्त किया। मौके पर सदस्य योगेश कुमार मिश्रा,चिरंजीव कुमार,पवन राय,दीपु कुमार साह, अखिलेश कुमार, जाकिर हुसैन,अंबिका यादव शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap