Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:08 AM
अपराध / Aug 06, 2025

श्यामदेउरवां पुलिस ने किया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना श्यामदेउरवां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 190/2025 धारा 137(2)/87/64(2)एम बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना श्यामदेउरवां जनपद महाराजगंज से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त मिथुन पुत्र पुजारी, निवासी पुरैना, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

वादिनी मुकदमा की नाबालिक लड़की को प्रतिवादी/अभियुक्त मिथुन पुत्र पुजारी द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में वादिनी मुकदमा द्वारा प्रा० पत्र दिया गया । प्रा0 पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 190/2025 धारा 137(2) बीएनएस थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज बनाम मिथुन पुत्र पुजारी निवासी पुरैना, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 06.08.2025 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मिथून उपरोक्त को कतरारी शराब भठ्ठी के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अंकित श्रीवास्तव, हे0का0 लक्ष्मीकान्त तिवारी थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज मौजूद रहें।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap