Tranding
Mon, 09 Nov 2026 03:25 AM

दहेज हत्या आरोपी सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला पुलिस कप्तान,डी अमरकेश के आदेश के आलोक में पुलिस ने समकालीनअभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्र से एक दहेज हत्या के दो आरोपी सहित हत्या के एक सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दी।

 मध निषेध कानून को पूरी तरह लागू करने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान चलाकर पुलिस ने देर रात तक चलाए गएअभियान में कई कांडों केअपराधियों को पकड़ा है,इस संबंध में,इंस्पेक्टर सतीश चंद्र माधव ने प्रेस रिलीज के माध्यम से संवाददाता को बताया कि वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना के रूप में पुलिस ने 2.32 लाख 500 रुपया वसूल किया है।वहीं जांच के दौरान पुलिस ने112.4 लीटर देसी शराब, 1.26 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कार,दो बाइक,एक मोबाइल,तीन मवेशी को जप्त किया है।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap