Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:19 PM

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2023 के सफल आयोजन को लेकर आज उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक की गयी।

ब्यूरो चीफ अंजुम शाहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

31 अगस्त से 04 सितम्बर तक प्रतिभागी युवाओं का निबंधन जिला जन सम्पर्क कार्यालय में होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार जिला स्तरीय युवा महोत्सव स्थानीय चैम्बर आॅफ काॅमर्स सभागार में किया जायेगा। युवा महोत्सव का संभावित आयोजन तिथि 08-09 सितम्बर होगी। निदेश दिया गया की इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सभी माध्यम से किया जाए। सफल प्रतिभागियों को सितम्बर के अंतिम सप्ताह में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम जो छपड़ा जिला में आयोजित होगा, भेजे जायेंगे। गतवर्ष की भांति इस बार भी समुह गायन, समुह लोक नृत्य, एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, सुगम वादन, वक्तृता का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए विज्ञापन प्रकाशन का निदेश भी दिया गया। बैठक में समिति के सदस्य, प्रभारी विकास शाखा शहला मुस्तफा, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस., नोडल पदाधिकारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दिनेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी एवं जिला नजारत उप समाहत्र्ता को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Karunakar Ram Tripathi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap