Tranding
Fri, 29 May 2026 08:41 PM

मुखिया संघ की बैठक में आंदोलन को और तेज करने का लिया गया निर्णय..

अपनी मांगों के समर्थन में 16 अगस्त से हैं हड़ताल पर

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

शहर के गांधी मंडप में मुखिया संघ की बैठक में 21 सूत्री मांगों को लेकर 16 अगस्त से जारी हड़ताल वआंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया है।बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन ने की उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर 16 अगस्त से हड़ताल जारी है। केंद्र व राज्य सरकार पंचायतों को संविधान प्रदत्त अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। पंचायतों को संविधान प्रदत्त अधिकारों के अनुसार काम करने नहीं दे रही है और ना ही जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा की गारंटी दे रही है।मुखिया संघ के उपाध्यक्ष ने कहा कि आपराधिक घटनाओं में मृत जनप्रतिनिधियों के परिजनों को 50लाख रूपये अनुग्रह राशि मिलनी चाहिए। पंचायती राज नियमावली में ग्राम सभा को व्यापक अधिकार दिया गया है लेकिन केंद्र व राज्य सरकार उसमें लगातार कटौती कर रही है। मनरेगा में पंचायतों के अधिकारों को खत्म करने की साजिश हो रही है। इसके अलावा मुख्य मांगे हैं जिसे लेकर लगातार 16 अगस्त से 31 अगस्त तक हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस हड़ताल का असर पंचायतों में भी दिख रहा है।उन्होंने कहा कि पंचायतों में कामकाज ठप है सरकार को आम जनहित के लिए बेहतर कदम उठाने की जरूरत है। इधर आज जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय में भी स्थानीय मुखिया ने संबंधित पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुखिया संघ के अध्यक्ष राजू यादव, विजय कुमार सिन्हा, संजीव कुमार उर्फ गुड्डू, गायत्री देवी समेत अन्य मुखिया मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap