Tranding
Sun, 08 Nov 2026 05:43 PM

उभांव पुलिस ने पशुहारी गांव के नजदीक हनुमान मन्दिर की दान पेटिका चोरी करने वाले चार चोरों को किया गिरफ्तार

दो चोरों और दो बाल अपचारियों के कब्जे से दान पेटिका व 3079 रुपये बरामद 

धनंजय शर्मा 

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस ने पशुहारी गांव के नजदीक गरगज पुर गांव स्थित हनुमान मन्दिर की दान पेटिका चोरी करने वाले चार चोरों को ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।

बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार मंगलवार (22.04.25) को उभांव थाने के प्र.नि. राजेन्द्र प्रसाद सिंह हमराहियों सहित चेकिंग संदिग्ध वाहन/ संदिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारंटी क्षेत्र में मामूर थे कि ग्रामवासी गरगज पुर थाना उभांव जनपद बलिया की मदद से ग्राम पशुहारी के निकट गरगज पुर स्थित हनुमान मन्दिर के दान पेटिका से 3079 रुपये की चोरी करने वाले चार अभियुक्तों विकास उर्फ आयुष कुमार पुत्र हीरालाल निवासी कुशहा नसीरपुर थाना मधुबन जनपद मऊ और राजन कन्नौजिया पुत्र पतरू निवासी ग्राम पशुहारी थाना उभांव जनपद बलिया सहित दो बाल अपचारियों को ग्राम गरगज पुर हनुमान मन्दिर से कुछ दूरी पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से उक्त मन्दिर की दान पेटिका व 3079 रुपये बरामद करते हुए मु.अ.स. 110/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर फर्द बरामदगी / गिरफ्तारी के आधार पर धारा 317(2)बीएनएस की बढ़ोत्तरी व विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र.नि. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उ.नि.सूरज पटेल, हे.का. आत्मा यादव, का. सत्येन्द्र पासवान शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap