Tranding
Sun, 19 Apr 2026 07:08 PM

महिला मरीज को रिलीज कराने में कर्मियों के द्वारा रिश्वत की मांग पर हुआ घमासान।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय खिरियाघाट में अवस्थित,आस्था हॉस्पिटल में ब्रेन स्ट्रोक,उच्च रक्तचाप के एक महिला मरीज को रिलीज कराने को लेकर पूराअस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।अस्पताल के कर्मियों को रोगी और उसके परिजनों के द्वारा रिश्वत की राशि नहीं देने पर मरीज के परिजनों को लाठी-डंडे और हॉकी स्टिक से मारपीट कर जख्मी कर दिया, स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद किसी तरह मरीजऔर उनके परिजन अस्पताल परिसर से बाहर निकले। उक्त मरीज सिरिसियाओपी थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव निवासी,काशी महतो की पत्नी सिंगाही देवी,उम्र 45 वर्ष बताई गई है।

घटना के संबंध में संवाददाता को पता चल रहा है कि आस्था हॉस्पिटल के कर्मियों के द्वारा महिला मरीज को रिलीज करने में ₹5000 घुस मांगा जा रहा था,रोगी और उसके परिजनों के द्वारा नहीं देने पर कर्मियों ने मिलकर रोगी के परिजनों को लाठी डंडा,हॉकी स्टिक,फरसा से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला रोगी को इलाज के लिए 2 जुलाई को डॉक्टरअंजनी कुमार के आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था,प्रतिदिन ₹24 हजार आईसीयू का भाड़ा और ₹5000 दवाई के मद में ली जा रही थी,अधिक राशि वसूल करने के कारण मरीज और उसके परिजन दूसरी जगह इलाज कराने के लिए रिलीज करने के लिए कहा तो अस्पताल कर्मियों ने रिश्वत के तौर पर ₹5 हजार की मांगा की,नहीं देने पर सभी अस्पताल कर्मियों ने मिलकर रोगी और उसके परिजनों को मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया,जिनका इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap