Tranding
Sat, 30 May 2026 06:13 AM

मधेपुरा में चलंत लोक अदालत का गठन, प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर केस वाद का करेगी निष्पादनl

जफर अहमद की ब्यूरो रिपोर्टl

मधेपुरा, बिहार।

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वधान में चलंत लोक अदालत का गठन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मधेपुरा के सौजन्य से चलंत लोक अदालत सह विधिक सेवा यूनिट मधेपुरा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर आम जनों को न्याय प्रदान करेगी। चलंत लोक अदालत यूनिट को जिला सत्र एवं मुख्य न्यायधीश, श्री शिव गोपाल मिश्र जिलाधिकारी, श्री विजय प्रकाश मीणा, (भा0 प्र0 से0) एवं श्री कुमार माधवेंद्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मधेपुरा ने बताया कि न्याय आपके द्वार अंतर्गत यह यूनिट प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर केस वाद का निष्पादन करेगी। उन्होंने बताया कि दाखिल खारिज, धारा 107,145, 144 दंड प्रक्रिया संहिता, नामांतरण एवं प्रिलिटिगेशन संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी। श्री देवेंद्र प्रसाद केसरी सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश के नेतृत्व में यूनिट निष्पादित योग वाद का सुनवाई करेगी। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, श्री कुंदन कुमार सिंह, अनुमंडलाधिकारी, मधेपुरा श्री धीरज कुमार सिन्हा, श्री राज कुमार एवं विधिक सेवा प्राधिकार के अन्य कर्मी उपस्थित थे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap