Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:16 PM

दो बाइक की आमने-सामने के टक्कर में बिजली मिस्त्री की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया मैनाटाढ मुख पथ पर लौकरिया मंदिर के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में उदय महतो नामक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई है,जबकि चनपटिया के बरोहिया निवासी पेट्रोल पंप कर्मी,रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि रात्रि 9:00 बजे यह घटना घटी है।अस्पताल नाका थाना प्रभारी,सुधांशु शेखर ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम हो गया है,वहीं गंभीर रूप से घायल रंजीत को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया,मगर परिजन उसे लेकर लखनऊ चले गए हैं।वहीं मृतक के भाई राजा ने संवाददाता को बताया कि घर पर हनुमानआराधना होने वाला था,उसी के लिए भाभी आरा से आ रही थी,उनको लाने के लिए भैया बाइक से बेतिया जा रहे थे,इसी दौरान घोघा के समीप रंजीतऔर भैया की बाइक में टक्कर हो गई,वहां से दोनों को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।पटना लेकर जाते समय उनकी मौत तो नानूसती के समीप हो गई, उसके गांव के मुखिया गिरीश ने बताया है कि मौत से उसके दो बच्चों के सिर पर से पिता का साया उठ गया।मृतक उदय का एक 5 साल का बेटाऔर 7 साल की बेटी है।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap