Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:49 AM

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटिया में 11 से 19 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरियों की एनीमिया की जांच हेतु कैंप का आयोजन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

बाल विकास परियोजना सरसौल कानपुर नगर के अंतर्गत चिन्हित 11 से 19 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरियों की एनीमिया की जांच हेतु कैंप आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत पूर्वामीर, सिकटिया एवं नौगमा गौतम मैं संचालित केंद्रो की चिन्हित 11से 19 वर्षकी किशोरियों की एनीमिया एवं शुगर की जांच श्री दुर्गेश मिश्रा लैब टेक्नीशियन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल द्वारा की गई जिसमें कोई भी किशोरी सीवर एनीमिक नहीं पायी गयी। डॉ0 राणा निगम चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटिया द्वारा किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं किशोरियों को व्यक्ति व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण आहार, एनीमिया को दूर करने उपाय बताते हुए किशोरियों को जागरूक किया गया है। क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्रीमती मंजू रानी कुशवाहा द्वारा किशोरियों को पोषण आहार संबंधी, स्थानीय साग सब्जी एवं भोजन में विविधता का उपयोग करते खानपान को बढ़ावा दियागया 38 किशोरियों को सेनेटरी पैड, आयरन सिरप एवं पेट के कीड़े की गोलियों का वितरण किया गया और उनका सेवन करने का तरीका बताया गया। कैंप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनीता गुप्ता पूर्वामीर, प्रकाश कुमारी रेखा सिंह उमाकांती नोगमा गौतम, शशि लता सिंह सुमन देवी सुमन लता बाजपेई इत्यादि लोग रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
160

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap