Tranding
Mon, 22 Jun 2026 01:47 AM

जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय में पदस्थापित 9 कर्मियों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा हुआ उजागर,राशि होगी वसूल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला के स्वास्थ्य विभाग के उपक्रम जिला यक्ष्मा केंद्र कार्यालय बेतिया में कार्यरत नौ कर्मियों का नियुक्ति पत्र का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह निकासी एवं बयान पदाधिकारी जिला यक्ष्मा केंद्र बेतिया पश्चिम चंपारण के कार्यालय का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है,जिसमें 

राज्य स्वास्थ्य समिति ने,जिन 9 पदस्थापित कर्मचारियों का क्रमशःरविंद्र राम,रघुनंदन सिंह,रामानंदसिंह,छाटू राम, राजू कुमार, ओमप्रकाश राम, अरुण कुमार सिंह,विश्वनाथ कुमार और विपिन कुमार, यक्षमा सेवक,जिला यक्षमा केंद्र,पश्चिम चंपारणशामिल हैं। इन लोगों की नियुक्ति पर 21वर्षों के बाद प्रश्न चिन्ह खड़ा हुआ है,जिसमें जांचों प्रांत यह पाया गया कि इन लोगों की नियुक्ति वैध नहीं, इसमें फर्जीवाड़ा किया गया है नियुक्ति पैनल में इन लोगों का नाम नहीं है। इन कर्मियों ने अवैध रूप से नियुक्ति पत्र प्राप्त कर 21वर्षों तक सेवा करते रहे,वेतन भत्ता का भुगतान लेते रहे,सरकारी राजस्व का चूना लगाते रहे।

बिहार राज्य सेवा समिति के द्वारा निर्गत प्रेषित पत्र में, जिला यक्ष्मा केंद्र के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को 

पत्र निर्गत करके इन अवैध और फर्जी तरीके से नियुक्त कर्मियों से सरकार के द्वारा लिए गए वेतन,भत्ते की राशि वसूल करने काआदेश निर्गत किया गया है,साथ ही इन

अवैध कर्मियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं केअंतर्गत कांडअंकित कर प्राथमिकी की दर्ज कीजाए,साथ ही

वेतन,भत्ते में ली गई राशि की वसूल की जाए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap