अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महराजगंज पुलिस ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ रहने का लिया संकल्प
करुणाकर राम त्रिपाठी
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन महराजगंज में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की तनावपूर्ण एवं व्यस्त दिनचर्या में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में पुलिस लाइन, यूपी-112, रेडियो शाखा, पुलिस कार्यालय, एसपीओ कार्यालय, न्यायालय सुरक्षा टीम तथा वेलफेयर शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहने का संकल्प लिया।