Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:05 PM
राजनीति / May 08, 2024

इंडिया गठबंधन लोकसभा के प्रत्याशी सनातन पांडे 10 मई शुक्रवार को करेंगें नामांकन।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिय, उत्तर प्रदेश।

इंडिया गठबंधन से 72 बलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सनातन पांडे 10 मई शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।         

  समाजवादी पार्टी बलिया के उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुशील कुमार पांडे" कान्हजी" ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सनातन पांडे 10 में को प्रातः 9:30 बजे से सतीश चंद्र कॉलेज के पास जापलीगंज चौराहा से निकलकर दुर्गा मंदिर, बालेश्वर मंदिर, ओकडेनगंज, बिशुनपुर होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे, तत्पश्चात नामांकन दाखिल करने जिलाधिकारी कार्यालय जाएंगे।                       

   कान्हजी ने बताया कि 10 मई को ही सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के गठबंधन उम्मीदवार रमाशंकर राजभर 9:00 बजे बिल्थरा रोड रोड आवास से चलकर सिकंदरपुर और वहां से जीजीआईसी बलिया और वहां से जिला पार्टी कार्यालय पहुंचकर, जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान गठबंधन में सम्मिलित सभी दलों के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap