Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:48 PM

सरकार सरकार की व्यवस्था है फेल :पप्पू

जाप संरक्षक पप्पू यादव पहुंचे रेवदा गांव

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार।

लोकतांत्रिक जन अधिकार पार्टी के संरक्षक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जिले के बाराचट्टी के रेबदा गांव पहुंचे तथा हाल ही में एक जमीनी विवाद में मारे गए बुगल यादव के परिवार जनों से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा 25 हजार राशि नगद सहायता प्रदान किए। इस दौरान वे पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य की सुशासन  सरकार की सिस्टम तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। माफिया, पुलिस व राजनेताओं के गठजोड़ के कारण सूबे की स्थिति दयनीय बनी है ।उन्होंने कहा कि शराब, बालू तथा अपराध को लेकर सूबे में हाहाकार मचा है । उन्होंने राज सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को  सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान वे पीड़ित परिवार का हाल जाना तथा तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक गया को फोन लगाकर बात करने का प्रयास किया । लेकिन प्रभार में नहीं रहने के कारण बात नहीं हो सकी। उसके पश्चात उन्होंने नव पदस्थापित डीआईजी छत्रनिल सिंह से बात कर घटना में ठोस कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इस मौके पर मौजूद अन्य लोगों में जाप के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ,संतोष यादव, समाजसेवी श्याम बिहारी यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष केडी यादव, पंचायत समिति सदस्य गणेश यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap